खुर्सीटीकुल में सड़क मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल से शासकीय राशि आहरण का आरोप
खुर्सीटीकुल में सड़क मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल से शासकीय राशि आहरण का आरोप

अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत खुर्सीटीकुल में शासकीय राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल लगाकर राशि आहरण किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में सड़क मरम्मत का कार्य केवल एक बार कराया गया, लेकिन अभिलेखों में दो बार कार्य दर्शाते हुए भुगतान निकाला गया है। आरोप है कि बिना कार्य कराए ही बिल प्रस्तुत कर शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया, जो नियमों के विपरीत है।
ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का इस तरह दुरुपयोग ग्राम के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ग्राम विकास के लिए आने वाली राशि का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
“भारती चंद्राकर सीईओ” जिला पंचायत,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
मामले की जांच करवाकर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
