छछानपाहरी में नाच कार्यक्रम के दौरान विवाद — मारपीट में युवक घायल, उपचार के दौरान मौत
छछानपाहरी में नाच कार्यक्रम के दौरान विवाद — मारपीट में युवक घायल, उपचार के दौरान मौत

अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम छछानपाहरी में बीती रात आयोजित नाच (रिकॉर्डिंग डांस) कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ी कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, प्राथी मुरारी साहू, निवासी छछानपाहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रात्रि लगभग 1:30 बजे उनके भतीजे साहिल साहू के साथ सुनील साहू एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने डंडे से हमला कर दिया, जिससे साहिल साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 174/25 दर्ज करते हुए धारा 292, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला कायम किया है।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी सुनील साहू रायपुर फरार हो गया था जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी वाई. पी. सिंह ने बताया —
मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
