पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या
पति ने की पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विकासखंड अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम पिनकापार (कौड़ूटोला) में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद ने एक बड़ी वारदात का रूप ले लिया। यहां रहने वाली 30 वर्षीय दामिनी साहू की हत्या उसके ही पति देवेंद्र कुमार साहू ने कर दी।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र कुमार साहू को अपनी पत्नी दामिनी पर चरित्र संदेह था। इसी शक के चलते मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उसने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दामिनी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही अंबागढ़ चौकी पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
