नाबालिग के अपहरण और अनाचार का मामला, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग के अपहरण और अनाचार का मामला, आरोपी गिरफ्तार

मानपुर:-
थाना मानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग अपहृत लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
घटना का विवरण:
23 जून 2025 को नाबालिग लड़की घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों ने 25 जून को थाना मानपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 24/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस की जांच और सफलता:
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल और एसडीओपी प्रशांत सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईश्वर ध्रुव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। जांच के दौरान, टीम ने रायपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित वार्ड नंबर 12, नीम चौक से नाबालिग को आरोपी किशन रजक (उम्र 18 वर्ष) के कब्जे से बरामद किया।
पीड़िता का बयान:
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे गिफ्ट दिलाने का झांसा देकर बालोद जिले के गंगामैया झलमला ले जाकर मांग भरकर शादी कर ली। इसके बाद अपने घर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 83 बीएनएस और 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक ईश्वर ध्रुव, सउनि रूपेंद्र कुमार साहू, प्र.आर. अरविंद उंदिरवाड़े, महिला आरक्षक भारती साहू सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने सराहनीय योगदान दिया।
