माता शिशु की प्रथम गुरु कार्यक्रम का भव्य आयोजन
माता शिशु की प्रथम गुरु कार्यक्रम का भव्य आयोजन

अंबागढ़ चौकी:-
अंबागढ़ चौकी गायत्री शक्तिपीठ में दिनांक 15 जून 2025, रविवार को “माता शिशु की प्रथम गुरु” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती विद्या रमेश ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी, ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण दल की बहनों – श्रीमती रुपाली गांधी, मीता ठक्कर, राधा देवी लड्ढा और लक्ष्मी वर्मा (राजनांदगांव) ने मां गायत्री के तेल चित्र का पूजन किया।
प्रेरणादायक प्रस्तुति और भजन
कार्यक्रम के दौरान अंजनेय मानस परिवार के सदस्यों- किशोर देवांगन, के. आर. निर्मलकर, खेमनलाल धनगुन और सुजानिक राम जुरेशिया – ने प्रेरणापद भजनों और सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
गर्भ संस्कार और षोडस संस्कार पर व्याख्यान
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती रुपाली हरीश गांधी ने “गर्भ संस्कार” पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला के आहार, चिंतन और व्यवहार का गर्भस्थ शिशु पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिक और आध्यात्मिक तथ्यों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया।
दूसरी पाली में मीता ठक्कर ने भारतीय संस्कृति में “षोडस संस्कार” के महत्व पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

विशेष सहभागिता और योगदान
इस आयोजन में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन और गर्भवती महिलाएं उपस्थित रहीं। संयोजन मंडल में हरि कीर्तन निषाद, सुकालू राम साहू, ओमकार प्रसाद देवांगन, कुलदीप कोशे, लोकनाथ साहू, बच्चू लाल देवांगन, चैन सिंह मांडवी, और अन्य सदस्यों ने विशेष योगदान दिया।
महिला मंडल की बहनों – केसरी देवांगन, दमयंती साहू, सुनीति यादव, यशोदा यादव, रीना देवांगन, मधु यादव, कुंजलता हरमुख, सुमित्रा यादव, और अन्य – ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम का संचालन तिलक राम यादव, सहायक प्रबंधक ट्रस्टी गायत्री परिवार अंबागढ़ चौकी, ने किया और आभार प्रदर्शन बचनेश त्रिपाठी, संरक्षक गायत्री शक्तिपीठ अंबागढ़ चौकी, द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में सभी सहयोगियों और उपस्थित अतिथियों का योगदान सराहनीय रहा।
