पालक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय पत्रकारिता विभाग
पालक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय पत्रकारिता विभाग

राजनांदगांव:-
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पालक बैठक एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन, विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन. जागृत के निर्देशन तथा विभागीय शिक्षकों अमितेश सोनकर, सुश्री रेशमी साहू एवं सुश्री विभा सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित पालकों का अभिनंदन करते हुए पत्रकारिता को एक पवित्र और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज में जागरूकता फैलाने का मजबूत स्तंभ है।
विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन. जागृत ने विभागीय गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पालकों ने विभागीय कार्यक्रमों की सराहना करते हुए महाविद्यालय में स्नातकोत्तर शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में छात्रों और पालकों ने अपने विचार साझा किए। छात्रों ने विभाग और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों एवं पालकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली।
कार्यक्रम का संचालन छात्र हरेंद्र साहू और अभिषेक साहू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
