नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया
नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया

अंबागढ़ चौकी:-
नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी में सोमवार को वाणिज्य विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम “स्थायी जीवनशैली के लिए उचित बदलाव” थी।
कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें शोषण से बचाने का संदेश देना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने थीम पर आधारित पोस्टर और निबंध प्रस्तुत किए, जिनमें स्थायी जीवनशैली और उपभोक्ता अधिकारों के महत्व को उजागर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.आर. रावटे के मार्गदर्शन में किया गया। संचालन वाणिज्य विभाग की श्रीमती रेणुका मंडावी ने किया। उन्होंने छात्रों को उपभोक्ता अधिकारों के इतिहास और इस दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी।
गौरतलब है कि विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 15 मार्च 1983 को हुई थी और इसे कंज्यूमर्स इंटरनेशनल संगठन द्वारा वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
यह आयोजन छात्रों को जागरूक बनाने और समाज में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
