जिपं.क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से रोशनी विमल साहू का चुनाव प्रचार तेज
जिपं.क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से रोशनी विमल साहू का चुनाव प्रचार तेज

अंबागढ़ चौकी:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 04 कौड़ीकसा से रोशनी विमल साहू अपने चुनाव चिन्ह “पतंग छाप” के साथ सघन प्रचार में जुटी हुई हैं। क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और सभाओं के माध्यम से वे जनता से अपने समर्थन की अपील कर रही हैं।
रोशनी साहू ने अपनी प्राथमिकताओं में क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का सुधार, और किसानों की समस्याओं के समाधान को मुख्य रूप से शामिल किया है। उनके चुनाव अभियान में स्थानीय मुद्दों पर जोर दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोग उनसे सीधे जुड़ सकें।
रोशनी विमल साहू का कहना है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी और क्षेत्र की प्रगति के लिए हरसंभव कदम उठाएंगी। चुनाव चिन्ह “पतंग छाप” को जनता के बीच पहचान दिलाने के लिए उनके समर्थक भी पूरी मेहनत कर रहे हैं।

