जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से ममता बेनी प्रसाद साहू का प्रचार तेज
जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से ममता बेनी प्रसाद साहू का प्रचार तेज

अंबागढ़ चौकी:-
क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता बेनी प्रसाद साहू का प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों के सहयोग से ममता साहू दिन-रात क्षेत्र का दौरा कर जनता से संपर्क साध रही हैं।
ममता साहू ने अपने प्रचार में क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की होगी। ग्रामीणों के बीच उनकी सरल और सुलभ छवि उन्हें बड़ी संख्या में समर्थन दिला रही है।
ममता साहू के प्रचार अभियान में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा, “मैं आपके विश्वास और सहयोग से इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”
ममता बेनीप्रसाद साहू का चुनाव चिन्ह नंबर 04 छाता छाप है
आमाटोला क्षेत्र में ममता साहू का प्रचार अब तेजी से बढ़ रहा है, और आगामी चुनावों में उनकी जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

