नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी ने मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
नवीन शासकीय महाविद्यालय चिल्हाटी ने मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

अंबागढ़ चौकी :-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 की थीम है: वोट जैसा कुछ नहीं, वोट ज़रूर डालेंगे हम।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को मतदाता दिवस का उद्देश्य और महत्व के बारे मे जानकारी दिया गया और शपथ दिलाया गया साथ ही बहुत सारे बिंदुओं में प्रकाश डाला गया जैसे इस थीम का उद्देश्य नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। मतदान एक लोकतांत्रिक समाज में नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है,और इस प्रकार की थीम्स के माध्यम से लोगों को अपने वोट के मूल्य को समझने में मदद मिलती है। साथ ही इन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।
मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य मतदान के महत्व पर जोर देना: लोगों को यह समझाना कि मतदान एक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार और जिम्मेदारी है, युवाओं को प्रोत्साहित करना: विशेष रूप से नए मतदाताओं को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करना, लोकतंत्र को मजबूत करना: अधिक से अधिक लोगों को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करना ताकि लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो सकें, नए मतदाताओं का स्वागत करना: इस दिन नए मतदाताओं को वोटर कार्ड देकर उनका स्वागत किया जाता है, मतदान प्रतिशत बढ़ाना: कम मतदान वाले क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास।
25 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है. यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के आर रावटे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, सुश्री चम्पा गावरे, सुश्री कुशाली गेडाम, महिला सदस्य श्रीमती रेणुका मंडावी, सुश्री निशा अंबादे और सुश्री रामेश्वरी माहला साथ ही पंकज झा, सुरीत निषाद, सुमीत अग्रवाल, राजेंद्र खरे, छबील चंद्रवंशी और दिनेश जांगडे, माधव मलिक उपस्थित रहें ।
