भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक सम्पन्न हुई
भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक सम्पन्न हुई

अंबागढ़ चौकी:-
आमाटोला /डोंगरगांव में भारतीय बौद्ध महासभा की बैठक संपन्न हुई बैठक में अहम फ़ैसले लिए। जिसमें राजनीतिक चर्चा करते हुए बताया गया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों का चुनाव उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यह बात सामने आई कि पूर्व में जनपद क्षेत्र क्रमांक 16 रैनुटोला अनुसूचित जाति था, अब वह बिना परिसीमन के क्षेत्र का परिर्वतन होना शक के दायरे में बताया जा रहा है। इस पर समाज प्रमुखों द्वारा जिला कलेक्टर के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ऐसा तय किया गया। साथ ही समाज हित में अच्छे कार्य हेतु समता सैनिक दल का सम्मान किया गया।जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के महासचिव नारद टेंभूरकर,परिक्षेत्र अध्यक्ष धनुष जनबंधु, सचिव भाऊ दास जनबंधू, शाखा हालमकोड़ों अध्यक्ष चंद्रभान नंदे, शाखा सचिव डोंगरगांव सुनील, शाखा अध्यक्ष कोरचाटोला मया राम राउत सुधोधन टेंभुरकर, धनराज जनबंधु,अध्यक्ष हालमकोड़ो विरेंद्र अंबादे, कुंवर वाल्दे, मेहतर नंदे, बलिराम साखरे,समता सैनिक दल प्रमुख हालमकोडो रमेश अम्बादे बौद्ध उपासक तथा समता सैनिक दल सम्मिलित हुए।
