संगठन चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा,मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित
संगठन चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा,मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित
जिला चुनाव सह प्रभारी एवं जिला महामंत्री दिलीप वर्मा व मंडल चुनाव सहयोगी व अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लखन लाल कलामे ने ली कार्यशाला

अम्बागढ़ चौकी
भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के साथ अब संगठन चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा मंडल अम्बागढ़ चौकी के साहू धर्मशाला में संगठन चुनाव व सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई, जिसमें मंडल मंडल में उपस्थित जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,महामंत्री,शक्तिकेन्द्र के चुनाव सहयोगी,सह सहयोगी व कार्यकर्ता शामिल हुये। कार्यशाला में विशेष रूप से जिला महामंत्री व जिला संगठन चुनाव सह प्रभारी दिलीप वर्मा एवं मंडल चुनाव सहयोगी लखन कलामे,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण यादव,व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोहन जैन,मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंगी उपस्थित थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री दिलीप वर्मा ने कहा कि संगठन का महापर्व मनाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में प्राथमिक सदस्यता अभियान, द्वितीय चरण में सक्रिय सदस्यता और अंतिम चरण में संगठन के चुनाव पूर्ण होने है। सदस्यता अभियान का जो निर्धारित लक्ष्य दिया गया है, उसे समय पर पूरा करें। सक्रिय सदस्यता बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है, जिन्हें दायित्व सौंपा गया है, वो गंभीरता से उसका निर्वहन करें। श्री वर्मा ने कहा कि मंडल में संगठन चुनाव के लिये सभी 16 शक्तिकेन्द्रों में सहयोगी व सह सहयोगी की नियुक्ति की गयी है।शक्तिकेन्द्र स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठकें आरंभ करें, जिसमें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नव सदस्यों की सूची भी बनाये।
कार्यशाला को मंडल चुनाव सहयोगी लखन कलामे भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन मंडल महामंत्री भारत भूषण राजपूत ने किया।
कार्यशाला में प्रमुख रूप से पवन गुप्ता,रियाजुद्दीन कुरैशी,श्रीमती कमलेश सारस्वत,अवधेश त्रिपाठी,देवनारायण कुम्भकार,ढाल सिंह साहू,श्रीमती सुशीला रावटे,अविनाश त्रिपाठी,काशी निषाद,श्रीमती उमादेवी तिवारी,श्रीमती कुंजलता हरमुख,सतीष शर्मा,ययोगमाया साहू,तीजन मानिकपुरी,गया दास साहू,राजू सिन्हा,उत्तम गिरी गोस्वामी,कमल किशोर यादव,आशीष द्विवेदी,सैयद अजहरुद्दीन,संजय लाटा,ओम शरण सिन्हा,गजेंद्र मंडावी,शंकर मानिकपुरी,रामाधार हिरवानी,धर्मेंद्र साहू,रोहित सिन्हा,किशोर अटभैया,योगेश दखने, किशोर मेश्राम,संदीप मेश्राम,नारद टेम्भूलकर,धर्मेंद्र साहू,आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
__________________
