भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव पर्व को लेकर जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव पर्व को लेकर जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी की बैठक सम्पन्न

मोहला:-
भारतीय जनता पार्टी जिला चुनाव अधिकारी रामकुमार भट्ट के मार्गदर्शन में जिला चुनाव सह प्रभारी दिलीप वर्मा एवं नम्रता सिंह की उपस्थिति में संगठन चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई,जिसमे सर्व सम्मति से मंडल चुनाव सहयोगी एवं सह सहयोगी के नाम तय किये गए।
उक्त बैठक में पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह,जिला अध्यक्ष मदन साहू,जिला मंत्री पवन गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण यादव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरसिंह भंडारी,शिवप्रकाश शर्मा,मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी,शत्रुघन चुरेन्द्र,रतन तारम, देवनारायण कुम्भकार सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।
उक्त बैठक में मानपुर मंडल चुनाव सहयोगी संजीव शाह प्रकाश मिश्रा,मोहला मंडल शिव प्रकाश शर्मा,कमल तापड़िया,कौडिकसा खोरबाहरा राम यादव,संदीप साहू,अम्बागढ़ चौकी लखन कलामे, देवनारायण कुम्भकार को सहयोगी,सह सहयोगी नियुक्त किया गया।
