नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी की जयवंतीं का राज्य स्तरीय खेल में हुआ चयन
नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी की जयवंतीं का राज्य स्तरीय खेल में हुआ चयन

अंबागढ़ चौकी:-
शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी महिला वर्ग की कबड्डी टीम सेक्टर स्तरीय प्रतियोगिता में पहली बार भाग लिया यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय कमलादेवी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजीत हुआ इस प्रतियोगिता में कुल 16 महाविद्यालय ने हिस्सा लिया था जिसमें शासकीय नवीन महाविद्यालय चिल्हाटी दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई जिसमें चिल्हाटी महाविद्यालय को शासकीय कमला महिला महाविद्यालय राजनांदगांव से पराजय का सामना करना पड़ा। इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राजनंदगांव सेक्टर टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में 25 – 26 अक्टूबर को रवाना होगी जिसमें चिल्हाटी के महाविद्यालय से जयवंतीन बी.ए.प्रथम सेमेस्टर का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में मधु,माधुरी,जयवंतीन, भारती,इमला, पायल और योगिता ने भाग लिया तथा इस खेल के कोच रामेश्वरी माहला अतिथि क्रीडा सहायक चिल्हाटी, मैनेजर मोरध्वज सोनवानी क्रीड़ा अधिकारी अंबागढ़ चौकी थे इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ के.आर. रावटे एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया |
