सेजेस अम्बागढ़ चौकी में एसएमडीसी की पहली बैठक संपन्न
सेजेस अम्बागढ़ चौकी में एसएमडीसी की पहली बैठक संपन्न

अंबागढ़ चौकी:-
आज दिनांक 30 सितंबर 2024 दिन सोमवार को सेजेस अम्बागढ़ चौकी में एसएमडीसी की पहली बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से एसएमडीसी के अध्यक्ष श्री शुभम लाटा जी उपस्थित रहे। बैठक में संस्था के प्राचार्य श्री आर बी सिंह ने कक्षा पहली से लेकर 12वीं तक के सभी बच्चों की दर्ज संख्या एवं शिक्षकों की संख्या की जानकारी दी । पिछले सत्र के कक्षा दसवीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम के बारे में बताया जिसमें अनुराधा निषाद ने कक्षा 12वीं में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में टॉप किया ,जिसे आईबी सी 24 के द्वारा भी सम्मानित किया गया जहां माननीय मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने अपने हाथों से उन्हें पदक प्रदान कर सम्मानित किया । यह हमारी संस्था की उपलब्धि रही की कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 91% तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा ।साथ ही साथ यहां उपलब्ध संसाधनों के बारे में उन्हें अवगत कराया । शासन के द्वारा जारी निर्देश अपार आईडी के संबंध में भीउन्होंने भी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हिंदी माध्यम में अंग्रेजी एवं गणित तथा फिजिक्स के शिक्षकों की कमी को प्रमुखता से रखते हुए अंग्रेजी माध्यम में फिजिक्स के टीचर के नहीं होने की बात कही साथ ही साथ यहां पर एक स्वीपर का पद रिक्त है जिसे शीघ्रता से पूर्ण करने की बात रखी। सेजेस अंबागढ़ चौकी के एसएमडीसी अध्यक्ष माननीय श्री शुभम लाटा जी ने संस्था को पीएम श्री स्कूल के रूप में शासन द्वारा चयन किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की साथ-साथ स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
