पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136वीं जयंती मनाई गई
पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की 136वीं जयंती मनाई गई

अंबागढ़ चौकी
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विकास खंड मोहला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दनगढ़ में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सेवानिवृत प्रधानपाठक पुरन लाल साहू एवं अध्यक्षता सुनील बंछोर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला दनगढ़ ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की फोटो पर माल्यार्पण कर की गई छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सभा को प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि द्वारा संबोधित किया गया साथ ही छात्र-छात्राओं एवं पुरन लाल साहू सेवानिवृत प्रधानपाठक द्वारा प्राचार्य सुनील बंछोर एवं एन एस एस अधिकारी मो. बशीर जिलानी का शॉल भेंट कर सम्मान किया गया।
इसी कड़ी में शिक्षक दिवस का आयोजन माध्यमिक शाला दनगढ़ एवं प्राथमिक घावड़ेटोला में भी किया गया
कार्यक्रम मे शामिल अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान किया गया प्राचार्य सुनील बंछोर, एनएसएस अधिकारी मो. बसीर जिलानी,कोमल सिंह कंवर,रामकुमार सिंहा,जितेंद्र वर्मा,जानकी धुर्वे,संतोष सोनी, पुरन पाटले,दीपिका ठाकुर,मानेश सोनकर,संजय डोंगरे,ममता मेश्राम,संगीता उर्वसा,इश्वरीलाल साहू,नरेंद्र साहू,करुणा मेश्राम,प्रज्ञा खोबरागड़े,मनोज चंद्रवंशी प्रा.शाला घावड़ेटोला।
छात्र परिषद से ईश्वर साहू,वंदना भंडारी,संचिता गायकवाड़,विनीता बघेल का कार्यक्रम की सफलता में सराहनीय योगदान रहा सभी अतिथियों, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छत्र छात्राओं के लिए अवल्पाहार का आयोजन किया गया।
