हरियाली है तो खुशहाली है:साधना सिंह
हरियाली है तो खुशहाली है:साधना सिंह


अंबागढ़ चौकी:-
श्रीमती साधना सिंह पार्षद/सभापति के द्वारा हरियर अंबागढ़ चौकी के तर्ज पर पिछले वर्ष पौधारोपण की शुरुआत की गई जिसमे नगर के अलग अलग स्थानों में लगभग सौ पौधे लगाए गए। इसी प्रकार इस वर्ष भी 15 अगस्त के दिन सौ पौधों को लगाने की शुरुआत की गई एवं पशुओं से उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए गए। इस अवसर पर भोलाराम साहू विधायक खुज्जी,उपस्थित रहे एवं श्रीमती साधना सिंह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की पौधारोपण मानव जीवन एवं पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है हर व्यक्ति को इस प्रकार की सोच रखते हुए पौधारोपण करने की जरूरत है।इस अवसर पर भोलाराम साहू विधायक खुज्जी,अनिल मानिकपुरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी,श्रीमती विधा ताम्रकार अध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी,रितेश मेश्राम उपाध्यक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी,अशोक वर्मा पार्षद,शंकर निषाद पार्षद,विजय यादव पार्षद,मनीष बांशोड पार्षद,श्याम लाटा,अनिल महोबिया,मनीष साहू,प्रमोद ठलाल,दिलीप यदु मुख्य नगर पंचायत अधिकारी,रामदयाल साहू एवं नागरिक जन उपस्थित रहे।
