मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव के द्वारा एस.बी.आई. एमएमयु संजीवनी को हरी झंडी
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी राजनांदगांव के द्वारा एस.बी.आई. एमएमयु संजीवनी को हरी झंडी

राजनांदगांव, स्वयं सेवी संस्था शिखर युवा मंच बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने समाज सेवा के क्षेत्र में विगत 26 वर्षो से ग्रामीण क्षेत्रो में शिक्षा,आजीविका, बाल अधिकार एवम प्राकृतिक संसाधनों का सरंक्षण एवम संवर्धन जैसे मुद्दों पर कार्य कर रही है. इसी तारतम्य में एस.बी.आई. फाउंडेशन मुबई के वित्तीय सहयोग से शिखर युवा मंच बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा स्वास्थ्य विभाग राजनांदगांव की सहमती पर डोंगरगढ़ विकासखंड के 20 गाँवो मे मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जायेगा जिसमे जिला कोआर्डिनेटर, डाक्टर, फार्मसिस्ट, लैब टेकिनिस्यन, स्टाफ नर्स, पायलेट की नियुक्ति किया गया है यूनिट के द्वारा स्वास्थ्य शिविर से गाँवो में वंचित समुदायों एवम आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों को निशुल्क जनरल स्वास्थ सेवा प्रदान किया जावेगा जिससे आयुष्मान, भारत के लक्ष्य पूरा करने तथा गाँवो बीमारियों के उपचार एवम रोकथाम हेतु किया जावेगा एवम गाँव में स्वास्थ्य के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम का भी संचालन किया जावेगा. जिसमें वंचित समुदायों को स्वास्थ के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके.
उसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नेतराम नवरत्न के द्वारा एस.बी.आई. ,एमएमयु संजीवनी पूजा अर्चना के बाद हरी झंडी दिखा कर रवानगी किया गया. उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के संतोष कुमार चौहान, आर.के. मंडावी, रहिसा बेगम, स्नेहा जैन, निहारिका टोपनो, ए.एल.पोर्ते और स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे एवम एस.बी.आई. एमएमयु संजीवनी से जिला कोआर्डिनेटर योगेश कुमार चौहान, आशीष साहू, मनोज कश्यप एवम दीपिका जोशी उपस्थित थे.
उक्त जानकारी जिला समन्यवक योगेश कुमार चौहान ने दी है.
