महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के छात्रों ने की “क्रिएटिव यूथ फाउंडेशन” की शुरुआत
महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी के छात्रों ने की “क्रिएटिव यूथ फाउंडेशन” की शुरुआत

अंबागढ़ चौकी:-
शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी में विद्यार्थियों द्वारा क्रिएटिव यूथ फाउंडेशन संस्था की शुरुआत की गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, मॉडल प्रदर्शन, रंगोली, मेहंदी, कविता, भाषण एवं चित्रकला जैसे विभिन्न मंचीय एवं गैर-मंचीय प्रस्तुतियां दी गईं।
यह विद्यार्थियों द्वारा गठित क्रिएटिव यूथ फाउंडेशन का पहला कार्यक्रम था, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों में छुपी हुई कलाओं को सामने लाना, सीखना एवं सिखाना है।
कार्यक्रम का संचालन स्वयं विद्यार्थियों ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. आर. मंडावी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ प्राध्यापक जे. आर. परतेती, डॉ. जे. पी. सूर्यवंशी, एस. के. देवांगन, डी. के. बंजारे, चंद्रेश साहू और पंकज साहू ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
इस दौरान क्रिएटिव यूथ फाउंडेशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डेनिम देवांगन अध्यक्ष, भूपेंद्र देवांगन सचिव, वोमन कुमार कोषाध्यक्ष तथा अमनदीप कौर संचालक चुनी गईं। विभिन्न कलाओं के अनुसार अन्य विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्राचार्य एवं शिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि आगे भी इस प्रकार के रचनात्मक आयोजन महाविद्यालय में होते रहेंगे।
