जि.पं.क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी: भाजपा प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे का जनसंपर्क अभियान जारी
जि.पं.क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी: भाजपा प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे का जनसंपर्क अभियान जारी

अंबागढ़ चौकी:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे अपने चुनाव चिन्ह “छाता छाप” के साथ जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चला रही हैं।

शांति बाई त्रिपुरे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दौरा कर रही हैं और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रही हैं। अपने चुनावी वादों में उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही है।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा, भाजपा की नीति और नेतृत्व पर भरोसा रखते हुए मैं क्षेत्र की सेवा के लिए पूरी तरह से समर्पित हूं। आपका एक वोट क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेगी।

ग्रामीणों में शांति बाई त्रिपुरे के प्रति सकारात्मक उत्साह देखा जा रहा है, और भाजपा कार्यकर्ता उनके समर्थन में पूरी ताकत से जुटे हुए हैं।
