जपं अं.चौकी क्षेत्र क्र.02,बुधियारिन बाई छोटेलाल कटेंगा का चुनाव प्रचार जोरों पर
जपं अं.चौकी क्षेत्र क्र.02,बुधियारिन बाई छोटेलाल कटेंगा का चुनाव प्रचार जोरों पर

अंबागढ़ चौकी:-
जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के क्षेत्र क्रमांक 02 से चुनाव लड़ रही बुधियारीन बाई छोटेलाल कटेंगा अपने चुनाव चिन्ह “ब्लैक बोर्ड” के साथ सक्रिय रूप से प्रचार अभियान चला रही हैं। वे क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रही हैं और अपने एजेंडे एवं विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं।
उनके प्रचार में शिक्षा, स्वास्थ्य, और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बुधियारीन बाई ने अपने प्रचार के दौरान कहा कि “ब्लैक बोर्ड” उनके चुनाव चिन्ह का अर्थ शिक्षा और ज्ञान का प्रतीक है, और वे इसी सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी।
उनका प्रचार अभियान स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, और लोग उनकी योजनाओं के प्रति रुचि दिखा रहे हैं।
