क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार में चंद्रेश राय (राजीव) का चुनावी अभियान जोरों पर
क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार में चंद्रेश राय (राजीव) का चुनावी अभियान जोरों पर

अंबागढ़ चौकी:-
बांधाबाजार, क्षेत्र क्रमांक 03 में चंद्रेश राय (राजीव) ने अपने चुनाव चिन्ह “उगता सूरज” के साथ चुनावी मैदान में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई है। चंद्रेश राय अपने सादगी भरे अंदाज और जनसंपर्क के माध्यम से जनता का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।
उनका कहना है कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना और स्थानीय विकास को प्राथमिकता देना है। “उगता सूरज” को उन्होंने प्रगति और नई उम्मीद का प्रतीक बताते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा है।
चंद्रेश राय का जनसंपर्क अभियान इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वे घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए योजनाएं प्रस्तुत कर रहे हैं।
जनता के बीच उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनावी नतीजे क्षेत्र की राजनीति को किस दिशा में ले जाते हैं।

