नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न


नवीन मतदाता ,महिला मतदाता एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक किया मतदान
शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य संपन्न होने पर कलेक्टर ने आभार व्यक्त किया
अंबागढ़ चौकी:-
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मतदान कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के सभी 15 वार्डों में मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान किया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में उपस्थित रहकर मतदान से संबंधित निर्वाचन संबंधी सभी बारीकियों पर निगरानी रखे हुई थी।निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण संपन्न होने पर उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी,कर्मचारियों, मतदान दलों, राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ,मीडिया प्रतिनिधियों, के प्रति आभार व्यक्त किया है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में 80.06 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।मतदान उपरांत मतगणना की तैयारी की जा रही है। मेरेगांव स्थित स्ट्रांग रूम में ई वी एम सील कर रखा गया है।मतगणना कार्य 15 फरवरी को किया जाएगा।मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लिया गया है।
