जिपं क्षेत्र क्र.03 बांधाबाजार से सतीश चंदेले को चुनाव चिन्ह मिला स्लेट
जिपं क्षेत्र क्र.03 बांधाबाजार से सतीश चंदेले को चुनाव चिन्ह मिला स्लेट

चंदेले का प्रचार अभियान तेज
मोहला:-
निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह आबंटित किया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03 बांधाबाजार से निर्दलीय प्रत्याशी सतीश चंदेले को चुनाव चिन्ह “स्लेट” मिला है। चंदेले ने इसे शिक्षा के प्रतीक के रूप में प्रचारित किया है।
सतीश चंदेले ने कहा “स्लेट” चुनाव चिन्ह ज्ञान,शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है। चंदेले ने कहा,मैं इसे क्षेत्र के विकास और जनता के अधिकारों की आवाज के रूप में देखता हूं।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सतीश चंदेले ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। वे अब गांव-गांव जाकर “स्लेट” के प्रतीक का महत्व समझा रहे हैं और जनता से समर्थन मांग रहे हैं।
सतीश चंदेले के समर्थकों ने “स्लेट” चिन्ह का स्वागत किया।

