भाजपा ने किया नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जारी

भाजपा ने किया नगरीय निकाय चुनाव का घोषणा पत्र जारी
जनता के लिए 20 प्रमुख घोषणाओं के साथ कई बिंदु शामिल
अम्बागढ़ चौकी:-
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह,नगर पंचायत चुनाव प्रभारी मदन साहू,जिला महामंत्री दिलीप वर्मा,मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, के नेतृत्व में जारी हुआ भाजपा का घोषणा पत्र नगरीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी का घोषणा पत्र “अटल विश्वास पत्र” जारी करते हुए इस बात का संकल्प व्यक्त किया है कि यह घोषणा पत्र जनता की आकांक्षाओं और भाजपा के सेवा भाव का प्रतीक है।मंगलवार को भाजपा कार्यालय में घोषणा पत्र जारी किया गया। यह घोषणापत्र अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती और *’अटल निर्माण वर्ष’* के अवसर पर, उनके योगदान और राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण को सम्मानित करते हुए समर्पित किया गया है। अटल विश्वास पत्र का विमोचन करते हुए कहा कि अटल विश्वास पत्र नगरीय निकाय क्षेत्र के भविष्य को तय करने का संकल्प है। आने वाले समय में नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा जो काम करने वाली है, वह अटल विश्वास पत्र के रूप में हमारे सामने है। जिस तरह से पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता थी, भ्रष्टाचार था, उसके चलते कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास खो चुकी थी। कांग्रेस ने प्रदेश के हर वर्ग के साथ छलावा किया था। इसलिए 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास करते हुए एक बड़ा देश जनादेश भाजपा को दिया। मोदी की गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा करने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। 3100 रु. प्रति क्विंटल धान की खरीदी 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी ,13 लाख किसानों का 3716 करोड रुपए धान का बकाया बोनस, महिलाओं के सशक्तीकरण की दृष्टि से महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रति माह 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को दिया जा रहा है। रामलला दर्शन योजना में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने रामलला के दर्शन कर चुके हैं। आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में तेंदूपत्ता संग्रहण का मानदेय भी 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रु. देना प्रारंभ कर दिया। पीएससी घोटाले की जान सीबीआई कर रही है। प्रदेश के कृषि मजदूरों को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूरों 5.62 लाख से ज्यादा लोगों को ₹10 हजार सालाना दिया जा रहा है।यह अटल बिहारी वाजपेई का जन्म शताब्दी वर्ष है, इसलिए इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष के रूप में घोषित किया है। अटल विश्वास पत्र में जो भी वादा सरकार ने किया है, वह शत-प्रतिशत पूरा होगा।प्रेस वार्ता में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती,जिला मीडिया प्रभारी अविनाश त्रिपाठी,सह मीडिया प्रभारी ओम शरण सिन्हा गजेंद्र मंडावी उपस्थित रहे।
नगरीय निकायोंं को भ्रष्टाचार मुक्त, समृद्ध और विकासशील बनाने के संकल्प के साथ जनता के बीच जा रहे
आसन्न नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से स्थानीय निकायों के विकास की दृष्टि से, सुशासन की दृष्टि से भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र के नाम से प्रदेश को समर्पित किया जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया गया और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ का चहुँमुखी विकास किया। विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विगत 5 वर्षों के कांग्रेस शासनकाल में नगरीय निकाय क्षेत्र विकास से शून्य हो गये हैं, विकास ठप रहा, प्रदेश सरकार से लेकर स्थानीय निकायों तक कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने जन-धन की लूट मचाई, भ्रष्टाचार और घोटाले करके छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बना दिया गया था।
कांग्रेस का कुशासन और भ्रष्टाचार
कांग्रेस का इतिहास छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और कुशासन का रहा है। जब भी उन्हें सत्ता मिली, उन्होंने राज्य को लूटने और जनता के पैसों का दुरुपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस के लिए नगर पालिकाएं केवल एक ‘वसूली तंत्र” बनकर रह गई थीं, जिसका उद्देश्य केवल जनता से पैसे वसूलना और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना था। इन निकायों का उपयोग कांग्रेस ने नई निर्वाचित बीजेपी राज्य सरकार की योजनाओं को बाधित करने और जनता के पैसों का दुरुपयोग अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए ‘एटीएम’ की तरह किया। कांग्रेस का यह वसूली तंत्र, निकाय स्तर पर बीजेपी-शासित राज्य सरकार की योजनाओं को कमजोर करने और जनता तक लाभ पहुंचने से रोकने का हर संभव प्रयास करता रहा। इसके बावजूद हमने हर बाधा को पार करते हुए अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की। जनता अब कांग्रेस के इस कुशासन और भ्रष्टाचार को भली-भांति समझ चुकी है और इस बार कांग्रेस को पूरी तरह से सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
जनता का विश्वास, हमारा विजन
इस बार जनता हमारे विजन को देखेगी और कांग्रेस को हर स्तर पर सत्ता से बाहर करने का संकल्प लेगी। हमने हर वादा पूरा करने का प्रयास किया है, और अब जनता का साथ लेकर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को छत्तीसगढ़ से पूरी तरह खत्म करेंगे। अटल बिहारी वाजपेई ने कहा था, “मैं यहाँ वादे लेकर नहीं, इरादे लेकर आया हूँ” और हमारे इरादे ही हमें जनता की सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं। यही कारण है कि बीजेपी का यह घोषणापत्र जनता के सुझावों और जरूरतों पर आधारित है—यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जनता के लिए, जनता द्वारा और जनता की सेवा में बनाया गया रोडमैप है। कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति का यह समय है, और इस बार छत्तीसगढ़ की जनता का फैसला स्पष्ट होगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, “भाजपा की गारंटी, मतलब गारंटी पूरी होने की भी गारंटी” हम अपनी गारंटी को पूरी तरह निभाकर जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे।
स्थानीय घोषणा
अम्बागढ़ चौकी में एस.डी.एम. कार्यालय की स्थापना.,शासकीय अस्पताल में जिले जैसी त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएँ.,ई-लाइब्रेरी,
गौशाला निर्माण, गौ संरक्षण एवं संवर्धन,नगर के नागरिकों के उत्तम मनोरंजन के लिए चौपाटी निर्माण,मुक्तिधाम उन्नयन एवं सौंदर्याकरण,शिवनाथ पूल से शंकर मंदिर तक ओव्हरबीज निर्माण,खेल मैदान में 6 हाईमास्क लाईट व स्टेडियम निर्माण,शिवनाथ नदी तट सौंदर्याकरण,वंचित एवं सुपात्र हितग्राही महिलाओं को महतारी वंदन का तत्काल समुचित लाभ दिलाना,बचे हुए हितग्राहियों को पट्टा वितरण एवं आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा,गौरव पथ निर्माण (बाजार चौक से कान्हें तक, शत्रुधन नेताम के घर से चिल्हाटी रोड तक), मुख्यमंत्री रामलला दर्शन योजनांतर्गत नगरवासियों को अयोध्या तिर्थयात्रा लाभ,नगर पंचायत अं. चौकी में नामांतरण प्रकरण समय सीमा में कराने की सुविधा,पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए समुचित एवं बेहतर प्रबंध.
नगरीय निकाय चुनाव – 2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी “अटल विश्वास पत्र” 20 प्रमुख बिंदु :-
नजूल भूमि के स्वामित्व के लिए नया कानून बनाएंगे। साथ ही, हम सभी पट्टा धारकों को भू- स्वामी बनाएंगे।,रुके हुए पीएम आवास-शहरी परियोजनाओं को, और वर्तमान में स्वीकृत हुए 3 लाख PMAY-U घरों को तेजी से पूरा करेंगे। इसके साथ ही, जो बिजली बिल और समेकित कर पटाते है, उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी, महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी कर में 25% की विशेष छूट प्रदान करेंगे। प्रत्येक माह की 7 तारीख से पहले संपत्ति कर का भुगतान करने वालों को 10% की विशेष छूट प्रदान करेंगे।,प्रत्येक नगर निगम में ‘महापौर सम्मान निधि’ की स्थापना करेंगे, जिसके तहत यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा (MAINS) उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।,प्रत्येक नगर निकाय के व्यावसायिक केंद्रों में बिजली, सड़क, शौचालय, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करेंगे,बाजार क्षेत्रों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधाओं का विस्तार करेंगे, ताकि उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक शौचालय मिल सके।,विद्यालयों और महाविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।,स्ट्रीट वेंडर्स के सहयोग के लिए पीएम स्वनिधि के माध्यम से ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, हम स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन, फूड स्ट्रीट्स की स्थापना करेंगे और एक समुचित नीति बनाएंगे, जिससे सड़क व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।,समाधान योजना के माध्यम से हम बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति कर के लिए एकमुश्त निपटान प्रदान करेंगे।,विद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्राओं के लिए फ्री सैनिटरी नैपकिन की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।,स्वयं-सहायता समूहों (SHGs) के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक की स्थापना करेंगे। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के SHG लाभार्थियों को ₹2.5 लाख तक का ऋण और मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बने,यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण करेंगे।,स्वच्छ और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हर घर में कचरा बाल्टी मुहैया कराएंगे और स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से कचरा संग्रहण मार्गों की ट्रैकिंग करेंगे।,’माई सिटी ऐप’ लॉन्च करेंगे, जो नगर निगम की सभी ऑनलाइन सेवाओं को सुनिश्चित करेगा। हम हर ज़ोन में एक एकीकृत सेवा केंद्र स्थापित करेंगे ताकि लोगों को बार बार निगम दफ्तर नहीं जाना पड़े।,हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए नल से जल की व्यवस्था को बेहतर करेंगे, नए जल टैंक बनाएंगे और पुराने कुओं का संरक्षण और पुनरुद्धार करेंगे।,छत्तीसगढ़ को सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश बनाएंगे, जिसके तहत निगम क्षेत्रों में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे और सभी मरीज़ों को सिकल सेल एनीमिया पहचान पत्र जारी करेंगे।,प्रत्येक तालाब के लिए प्रभावी प्रणाली स्थापित करेंगे और इसे एस.टी.पी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से जोड़ेंगे ताकि तालाबों की स्वच्छता हो सके।,’गोकुल नगर’ का विस्तार करेंगे, ताकि गोवंश संरक्षण, उनकी देखभाल और आवास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके,शहरों में शासकीय जगहों पर कार और दोपहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पाकिंग का निर्माण करेंगे, जिससे यातायात पार्किंग की समस्याओं और जाम का समाधान सुनिश्चित होगा।,प्रमुख नगर निकाय में नालंदा परिसर पर आधारित सार्वजनिक अध्ययन केंद्र शुरू करेंगे और पुस्तकालयों में सीटों की संख्या भी बढ़ाएंगे।
