मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन
मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन

अंबागढ़ चौकी:-
मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के मुख्यालय मोहला में जिला प्रशासन के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे जिले के पत्रकारों को आमंत्रण पत्र नही मिला जिसके कारण पत्रकारों ने नाराजगी दिखाते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा किए गए समारोह से दूरियां बनाई।
दिनांक 16/08/2024 दिन शुक्रवार को तहसीलदार अंबागढ़ चौकी को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के द्वारा जवाबदार शासकीय सेवक पर कार्यवाही की मांग की एवं मांग पूरी नही होने तक जिला प्रशासन के कार्यक्रम का कवरेज व जारी प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन न करने की बात कही।
प्रेस क्लब मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अध्यक्ष एनिशपूरी गोस्वामी ने कहा की पूर्व में भी जिले के पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है पर अब जिले के पत्रकार इस तरह का व्यवहार,अवहेलना बर्दास्त नही करेंगे जब तक जिला कलेक्टर जवाबदार शासकीय सेवक पर कार्यवाही नही करेंगे तब तक विरोध जारी रहेगा।
