संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक बांधा बाजार 01 मे संपन्न
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक बांधा बाजार 01 मे संपन्न

अंबागढ़ चौकी:-
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 6/8/2024 को संकुल केन्द्र-बाधाबाजार-01मे संकुल के अन्तर्गत 7 शालाओ से आये शिक्षकों, पालकों, जनप्रतिनिधियों,शिक्षाविदो ,एवं दुर्ग संभाग से संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर , आदित्यनाथ भुआर्य एस डी एम मोहला की उपस्थिति मे मेगा पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित सभी पालकों ,जनप्रतिनिधियो, शिक्षाविदो का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं तिलक लगाकर किया गया।
तत्पश्चात संकुल समन्वयक बांधाबाजार 01उद्दल सलामे के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।मेगा पालक शिक्षक बैठक में उपस्थित संयुक्त संचालक आर एल ठाकुर द्वारा उपस्थित सभा को शिक्षा के महत्व को बताते हुये शासन की योजनाओं ,शिक्षा सप्ताह,एफ एल एन की जानकारी दिये एवं प्रारंभिक प्राथमिक शिक्षा को महत्व पुर्ण आधार बताया।एस डी एम मोहला के द्वारा बच्चों के रुचि अनुरुप शिक्षा ,उपस्थिति नियमित रूप से हो ,लक्ष्य बनाकर कार्य योजना बनाकर अध्ययन अध्यापन हेतू सुझाव दिये। पालकों को शिक्षकों से बच्चों की प्रगति जानने शाला मे होने वाले बैठकों मे आकर चर्चा करने की बात कही ।प्रतियोगी परीक्षा पर भी अपने विचार व्यक्त किये।पश्चात संकुल स्तर पर पालकों की उन्मुखीकरण हेतू शिक्षा विभाग द्वारा दिये गये 12 मुद्दे को भजन साहू प्रधान पाठक, प्रदीप कुमार साहू,श्रीमती संध्या तिवारी,श्रीमती माधवी गन्वीर एवं उद्दल सलामे द्वारा विस्तार पुर्वक बताया गया ।उपस्थित पालकों के द्वारा भी अपने विचार एवं सुझाव रखा गया।संकुल प्राचार्य श्रीमती सुनीता कावरे ने भी उपस्थित पालक शिक्षक बैठक में उदबोधन देते हुए रास्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश,पालकों की बैठकों में उपस्थिति,एवं अन्य विभागीय मुद्दे पर जानकारी प्रेषित किये एवं आभार प्रदर्शंन संकुल प्राचार्य बाँधा बाजार 01 के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधवी गण्वीर,प्रदीप कुमार साहू के द्वारा किया गया। उक्त पालक शिक्षक बैठक में प्रमुख रूप से संकुल अंतर्गत शालाओं से आये शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं पालक गण उपस्तिथ रहे। उक्त जानकारी भजन साहू प्रधान पाठक के द्वारा दी गई।
