जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01: भाजपा प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे के समर्थन में सांसद संतोष पाण्डेय की अपील
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01: भाजपा प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे के समर्थन में सांसद संतोष पाण्डेय की अपील

अंबागढ़ चौकी:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 01 चिल्हाटी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अधिकृत प्रत्याशी शांति बाई त्रिपुरे के समर्थन में सांसद संतोष पाण्डेय ने जनता से अपील की है। उन्होंने क्षेत्र में जनसभाओं और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से शांति बाई त्रिपुरे के पक्ष में प्रचार करते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने की बात कही।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा, “भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों और समर्पित नेतृत्व के माध्यम से ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है। शांति बाई त्रिपुरे एक मेहनती और ईमानदार नेता हैं, जो क्षेत्र के हर वर्ग के हित के लिए काम करेंगी। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं।”
सांसद ने शांति बाई त्रिपुरे के चुनाव चिन्ह छाता छाप को याद दिलाते हुए कहा कि यह विकास और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने जनता से अपील की कि उनके समर्थन में मतदान कर क्षेत्र को समृद्ध बनाने में योगदान दें।
भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में सांसद की इस अपील से उत्साह का माहौल बना हुआ है।
