जिपं.क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से सुनीता पांडे बैलगाड़ी छाप के साथ मैदान में डटी हुई है
जिपं.क्षेत्र क्र.04 कौडिकसा से सुनीता पांडे बैलगाड़ी छाप के साथ मैदान में डटी हुई है

मोहला:-
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दौरान, “बैलगाड़ी” चुनाव चिन्ह कई प्रत्याशियों को आवंटित किया गया है। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के क्षेत्र क्रमांक 04 कौडिकसा में, प्रत्याशी सुनीता पांडे को “गाड़ी छाप” (बैलगाड़ी) चुनाव चिन्ह मिला है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ा बताते हुए, विकास के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया है।श्रीमती सुनीता पांडे ने कहा अगर क्षेत्र की जनता मुझे मौका देती है तो मैं क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगी।

इन चुनावों में पारंपरिक चुनाव चिन्हों, जैसे हल, छाता, टॉर्च, कुल्हाड़ी, आदि, को लेकर मतदाताओं में विशेष रुचि देखी जा रही है। ये चिन्ह ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महत्व रखते हैं और मतदाताओं के बीच लोकप्रिय हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी 2025 को एक चरण में संपन्न हो चुका है, जबकि पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20, और 23 फरवरी 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
इन चुनावों में, मतदाता पारंपरिक चुनाव चिन्हों के माध्यम से अपने प्रत्याशियों की पहचान करेंगे, जो ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं से गहराई से जुड़े हैं।
