जिपं क्षेत्र क्रमांक 02 : अनिला लाड़ेश्वर का धुआंधार प्रचार
जिपं क्षेत्र क्रमांक 02 : अनिला लाड़ेश्वर का धुआंधार प्रचार

मोहला:-
जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से स्वतंत्र उम्मीदवार अनिला लाड़ेश्वर अपने समर्थकों के साथ धुआंधार प्रचार कर रही है। अपने चुनाव चिन्ह को लेकर जनता के बीच जा रही है और जनका समर्थन जुटाने में लगी है। उनका चुनाव चिन्ह दो पत्ती छाप है। सोमवार को अनिला लाड़ेश्वर अपने जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला,चिखली, तोयागोंदी, ढाडूटोला, खुर्सीपार, कचकोहड़ो के मतदाताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को जाना और क्षेत्र में विकास का वादा कर अपने पक्ष में वोट करने अपील की।
श्रीमती लाड़ेश्वर को क्षेत्र की जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। ज्ञात हो कि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 आमाटोला से अनिला लाड़ेश्वर सहित छः उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है।
