जिपं क्षेत्र क्र.05 वासड़ी से खोरबाहरा कोरेटी को चुनाव चिन्ह मिला पतंग
जिपं क्षेत्र क्र.05 वासड़ी से खोरबाहरा कोरेटी को चुनाव चिन्ह मिला पतंग

मोहला:-
निर्वाचन आयोग द्वारा जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का चुनाव चिन्ह आबंटित किया है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 वासड़ी से निर्दलीय प्रत्याशी खोरबाहरा कोरेटी को चुनाव चिन्ह “पतंग” मिला है। खोरबाहरा कोरेटी शिक्षित होने के साथ साथ सहज सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है।कोरेटी पूर्व सैनिक है उन्होंने 20 वर्ष सेना में रहकर देश की सेवा की है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेना में रहकर देश की सेवा की और अब अगर वासड़ी जिपं क्षेत्र की जनता मुझे मौका देती है तो मैं इस क्षेत्र की जनता की सेवा करना चाहता हूं।चुनाव जीत कर सबसे पहला मेरा काम इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना होगा।
