मनुष्य को समय के महत्व को समझना चाहिए: पी. एल.साहू
मनुष्य को समय के महत्व को समझना चाहिए: पी. एल.साहू

अंबागढ़ चौकी:-
विगत दिनों प्री मैट्रिक छात्रावास औंधी के छात्र छात्राओं एवं छात्रावास कर्मचारियों को नव वर्ष के उपलक्ष्य में पूरन लाल साहू सदस्य जिला पुरातत्व संघ राजनांदगांव एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक के द्वारा पेन डायरी एवं मिठाई भेंट कर नव वर्ष की सुभकमनाएं दी।
छत्र छात्राओं को संबोधित करते हुए पुरन लाल साहू ने कहा की मनुष्य को समय के महत्व को समझना चाहिए जो आजकल युवाओं में कम देखने को मिल रही है।
वहीं सभा को डॉ. आकृति देवांगन, डॉ. मीनू रमन, सहायक प्राध्यापक शासकीय कन्या महाविद्यालय मोहला ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगे चलकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए विषय का चयन समझदारी से करना होगा।
सभा को श्रीमती अनिता वाधवानी व्याख्याता,श्यामा पटौदी अधीक्षक,श्रीमती भैंसवारे अधीक्षक,खेमराज ध्रुव अधीक्षक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की सफलता में संस्था के प्राचार्य पी.आर. भुआर्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला औंधी,किशन चौहान अधीक्षक,शेखर चंद दीवान अधीक्षक,चेतन चंद्रवंशी शिक्षक माध्यमिक शाला औंधी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्रीमती श्यामा पटौदी अधीक्षक प्री मैट्रिक छात्रावास कन्या औंधी ने किया।

